डायबिटीज के रोगी दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। इससे मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। अब तक इस बीमारी का कोई सटीक इलाज नहीं खोजा गया है। लेकिन अब इस बीमारी को देश में कंट्रोल किया जा सकेगा। देश में इस बीमारी से जुझ रहे लोगों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। आने वाले एक साल के अंदर इलाज की दो नई तकनीकें भारत में आने की उम्मीद है।
डायबिटीज से मिलेगा छुटकारा:
इनमें इंडोस्कोपी के जरिये इलाज कर मधुमेह (डायबिटीज) को नियंत्रित किया जा सकेगा। इसमें एक 'इंडो स्लीव' तकनीक है। इस तकनीक से आंतों तक खाना जाने का रास्ता बदल दिया जाता है। खाना पेट के ऊपरी हिस्से को बायपास कर सीधे आंतों तक जाता है।
यहां खाना पहुंचने से इंसुलिन की सक्रियता बढ़ जाती है। मुंबई के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिजिस्ट और पद्म श्री डॉ. अमित मायदेव ने इस संबंध में जानकारी दी। मायदेव ने कहा कि डियोडेनम के इस हिस्से में खराब इंटेरो इंडोक्राइन सेल्स होती हैं।
जो खाने को पकड़ती हैं, जिससे शुगर का स्तर बढ़ जाता है। इन्हें बायपास कर खाना अगले हिस्से में पहुंचाया जाता। ऐसे में पैंक्रियाज से इंसुलिन ज्यादा बनता है। इंसुलिन की सक्रियता भी बढ़ जाती है।
डायबिटीज से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये तरीके, जल्दी मिलेगा आराम