भारत और पाकिस्तान पड़ोसी देश है लेकिन इसके बावजूद भी वर्तमान समय में दोनों देशों के संबंध सामान्य नहीं है दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल बना रहता है लेकिन हाल ही में पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन किया है.
जिसके बाद कई लोगों का यह मानना है कि आप भारत और पाकिस्तान के रिश्ते में सुधार देखने को मिलेंगे। आज हम आपको पाकिस्तान से जुड़ी पांच ऐसी रोचक बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आप पहले कभी नहीं जानते होंगे।
ये हैं पाकिस्तान से जुड़ी पांच रोचक बातें
1. आपको यह जानकर हैरानी होगी लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान दुनिया का पहला ऐसा मुस्लिम देश है, जिसने सबसे पहले परमाणु शक्ति हासिल की है इसके साथ ही पाकिस्तान एक ऐसा मुस्लिम देश है जिसका अंटार्कटिका में रिसर्च सेंटर मौजूद है।
2. भारत का राष्ट्रीय पशु वैसे तो बाघ है, लेकिन आप यह नहीं जानते होंगे कि आखिर पाकिस्तान का राष्ट्रीय पशु कौन है। आपको बता दें पाकिस्तान का राष्ट्रीय पशु मारखोर है जो पहाड़ी इलाकों में पाया जाता है यह देखने में बारहसिंघा की तरह लगता है।
3. पाकिस्तान का थारपरकर रेगिस्तान दुनिया का सबसे उपजाऊ रेगिस्तान माना जाता है, इस रेगिस्तान में कई प्रकार की खेती करना संभव है।
4. पाकिस्तान में दुनिया का 40% फुटबॉल निर्माण किया जाता है, पाकिस्तान में बने हुए फुटबॉल का उपयोग फीफा वर्ल्ड कप के दौरान भी किया जाता है पाकिस्तान का सियालकोट शहर फुटबॉल बनाने में सबसे आगे है।
5. पाकिस्तान में सूअर का मांस खरीदने और बेचने पर कड़ी सजा का प्रावधान रखा गया है अगर कोई व्यक्ति पाकिस्तान में सूअर के मांस का खरीद-फरोख्त करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जा सकती है।