सब के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त नजर आ रहे हैं। भाईजान सलमान खान के फैंस की गिनती करोड़ों में है। दबंग और दबंग 2 के सफलता हासिल करने के बाद अब दबंग 3 के लिए इनके फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अगर आप भी सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं तो आपने देखा होगा की भाईजान सलमान खान हर जगह स्काई स्टोन वाला सिल्वर का ब्रेसलेट पहने होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि इस ब्रेसलेट की कीमत कितनी है और सलमान भाई क्यों इसे इतना पसंद करते हैं।
महत्व -
हमारे भाई जान सलमान खान को यह ब्रेसलेट उनके पिता सलीम खान ने आशीर्वाद के रूप में भेंट किया था। यह ब्रेसलेट फिरोजा नामक रत्न का बना हुआ है। इस ब्रेसलेट की चौड़ाई 1.75 सेंटीमीटर और इसका वजन 100 ग्राम है। फिरोजा रत्न में कई सारे अलौकिक गुण मौजूद होने के कारण इसे एक शक्तिशाली रत्न माना जाता है।
कीमत -
सलमान खान के लिए यह ब्रेसलेट तो अनमोल है, वे इसका मूल्य नहीं लगा सकते। इस ब्रेसलेट का मूल्य 55000 के आसपास है। कहा जाता है कि फिरोजा पत्थर यूरोप की प्राचीन पहाड़ियों में मिलता है। इसलिए यह पत्थर रूपी फिरोजा रत्न इतनी आसानी से नहीं पाया जाता है।
यह ब्रेसलेट इनके पिता के आशीर्वाद के साथ साथ दुर्लभ और बहुत गुणी होने के कारण ही सलमान खान हर वक्त इसे पहने रहते हैं। चाहे वह कुछ भी क्यों ना कर रहे हो।
Source - bhaskar.com