एक ही समय में डेब्यू करने वाले इन एक्टर्स की फीस में काफी अंतर है, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड के उन एक्टर्स के नाम बताएंगे जिन्होंने लगभग एक ही समय मे डेब्यू किया लेकिन उनकी फीस में काफी अंतर है। उन एक्टर्स के नाम कुछ इस प्रकार है:



1. आमिर खान और सलमान खान- हिंदी सिनेमा के इन दो सुपरस्टारों ने 80 के दशक के अंत में लगभग एक ही साथ डेब्यू किया। जहां आमिर फिल्म 'कयामत से कयामत तक' इंडस्ट्री में आए तो वहीं सलमान ने 'मैनें प्यार किया' से बड़ा डेब्यू किया है। हालांकि आज सलमान खान 100 करोड़ (+प्रॉफिट) और आमिर 60 करोड़ (+प्रॉफिट) की फीस लेते है।


2. शाहरुख खान और सुनील शेट्टी- दोनों ने सन 1992 में एक साथ डेब्यू किया। जहां शाहरुख को शुरुआत में फिल्म 'दीवाना' मिली, तो वहीं सुनील शेट्टी ने 'बलवान' से फिल्म दुनिया में कदम रखा। करीब 27 सालों के करियर में दोनों ने कई फिल्में की लेकिन इनकी फीस में बड़ा अंतर है। बतादें की आज शाहरुख खान की फीस 60 करोड़ व सुनील शेट्टी की फीस 4 करोड़ रुपए होती है।



3. अक्षय कुमार और अजय देवगन- साल 1991 में फिल्मी दुनिया मे कदम रखने वाले अक्षय कुमार ने 'सौगंध' और अजय देवगन ने "फूल और कांटे' से डेब्यू किया। डेब्यू में ज्यादा सफलता अजय देवगन को मिली लेकिन आज इनकी फीस में बेहद अंतर है क्योकि अक्षय कुमार प्रति फिल्म के लिए 80 करोड़ और अजय देवगन 45 करोड़ रुपए लेते है।


4. ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन- ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन ने साल 2000 में एक साथ डेब्यू किया। ऋतिक की पहली फिल्म 'कहो ना... प्यार है' और अभिषेक की पहली फिल्म 'रेफ्यूजी' थी। आज इनकी फीस में बड़ा अंतर है क्योकि आज ऋतिक रोशन की फीस 40 करोड़ रुपए और अभिषेक बच्चन की फीस 5 करोड़ रुपए है।



5. जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी- दोनों की पहली फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। बतादें की इमरान हाशमी की डेब्यू 'फुटपाथ' और जॉन अब्राहम की डेब्यू फिल्म 'जिस्म' थी। भले ही दोनों ने एक समय मे डेब्यू किया हो लेकिन इनकी फीस में बेहद ज्यादा अंतर है। बतादें की आज जॉन अब्राहम की फीस 18 करोड़ और इमरान हाशमी की फीस 4 करोड़ रुपए होती है।



6. रणबीर कपूर और इमरान खान- अभिनेता रणबीर कपूर और इमरान खान ने लगभग एक समय मे डेब्यू किया था। जहां इमरान ने हीट फिल्म 'जाने तू... या जानें ना' से डेब्यू किया, तो वहीं रणबीर ने फिल्म 'सांवरिया' से अपने करियर की शुरुआत की। बतादें की आज इनकी फीस में बहुत अंतर है क्योंकि आज रणबीर की फीस 30 करोड़ और इमरान खान की फीस 2 करोड़ रुपए होती है।



7. वरूण धवन और सिद्दार्थ मल्होत्रा- साल 2012 की सुपरहिट 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से एक साथ डेब्यू कर चुके इन दोनों सितारों की फीस में तगड़ा अंतर है क्योंकि आज वरुण धवन बॉलीवुड के एक सफल अभिनेता है जो प्रति फिल्म के लिए 25 करोड़ की फीस लेते है जबकि सिद्दार्थ मल्होत्रा को 7 करोड़ रुपए को फीस मिलती है।